20 Apr 2024, 07:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी में 50-50 रुपए की तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 3:26PM | Updated Date: May 8 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घट-बढ़ के बीच स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में घट-बढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर लुढ़ककर 1314.95 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा हालांकि 0.3 डॉलर की बढ़त में 1314.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी मेंगिरावट रही। यह 0.01 डॉलर उतरकर 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से विदेशी स्तर पर पीली धातु दबाव में है। इसके साथ ही अमेरिका बांड यील्ड बढ़ने का असर भी सोने पर पड़ा है।  वैवाहिक मांग से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमक कर 32,230 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 32,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी में भी तेजी रही और यह 50 रुपए की बढ़त में 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
चांदी वायदा में हालांकि 50 रुपये की गिरावट रही और यह 39,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में टिकाव रहा और यह क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,230
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,080
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,650
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,870
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,7800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »