29 Mar 2024, 15:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय मुद्रा 67 रुपए प्रति डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 3:08PM | Updated Date: May 8 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में आई तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर मांग आने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे फिसलकर 14 महीने से अधिक निचले स्तर 67.1350 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में भारतीय मुद्रा 66.87 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया ने मजबूती के साथ 66.83 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।

हांलाकि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल के 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने के साथ ही अमेरिकी मुद्रा में आई तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव बना और यह सत्र के दौरान 67.18 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गयी। शुरूआत ही रुपया दिवस के उच्चतम स्तर 66.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। अंत में यह 67.1350 रुपए प्रति डॉलर पर रहा जो फरवरी 2017 के बाद का उच्चतम स्तर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »