25 Apr 2024, 09:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 3.21 अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 2:37PM | Updated Date: May 7 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.21 अरब डॉलर की कमी के साथ लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.21 अरब डॉलर घटकर 420.37 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.50 अरब डॉलर घटकर 423.58 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.20 अरब डॉलर घटकर 395.27 अरब डॉलर पर आ गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार में 2.6 करोड़ डॉलर की बढ़त दर्ज की गयी और यह 21.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.97 करोड़ डॉलर घटकर 2.05 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.46 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 1.52 अरब डॉलर पर  आ गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »