19 Apr 2024, 15:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई को मिलेगी नई कैब सेवा एस3 कैब्स, ड्राइवरों को मिलेगा लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2018 11:38AM | Updated Date: May 7 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कैब आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनियों ओला और उबर को अब मुंबई में एक नई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अगले सप्ताह से यह नई कैब सेवा एप एस 3 कैब्स की शुरूआत होने जा रही है। कहा जा रहा है कि शुल्क और कुल लाभ की दृष्टि से यह कैब सेवा अधिक ड्राइवर केंद्रित होगी। एस 3 कैब्स की प्रवर्तक शहर की मध्यम आकार की लॉजिस्टिक्स कंपनी भारत फ्रेट ग्रुप है। एस 3 कैब्स ने अपनी सेवा की शुरूआत से पहले बोला और उबर से 700 कैब को जोड़ लिया है।
 
एस 3 कैब्स ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली सहयाद्रि स्मार्ट सेफ के निदेशक सोहेल कजानी ने कहा कि एस 3 कैब्स की प्रमुख खासियत यह है कि इसके ड्राइवरों से प्रतिदिन पहले 1,800 रुपए के संग्रह पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।  उसके ऊपर के संग्रह पर उनसे 10 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »