29 Mar 2024, 04:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 100 रुपए चमका, चांदी 200 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2018 3:16PM | Updated Date: May 5 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए उछलकर 32,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 200 रुपए की तेजी लेकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर कारोबार के दौरान अंतिम चरण में तेजी रही। इस दौरान सोना हाजिर उछलकर 1315.14 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1310.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी में भी तेजी दर्ज की गई और यह 16.50 डॉलर प्रति औंस बोली गई। अंतरराष्ट्रीय पर आयी तेजी और घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चढकर 32,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त लेकर 31,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 200 रुपए की बढ़त के साथ 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान चांदी वायदा में 30रुपए की तेजी रही और यह 39,095 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक एक हजार रुपए की बढ़त लेकर क्रमश: 75,000 और 76,000 रुपए प्रति सैंकड़ा के भाव पर रहे।

 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,080

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,930

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,095

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »