25 Apr 2024, 12:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रैंगग्लर के ट्रु वांडेरर पांच दिवसीय टूर पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 2:53PM | Updated Date: May 4 2018 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी डेनिम ब्रांड रैंगग्लर ने अपने ट्रु वांडरेर के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर 25 साहसिक युवाओं को चयन किया है जिनमें राजधानी दिल्ली के 10 युवा हैं। कंपनी ने आज इन वांडरेर को पांच दिवसीय टूर पर रवाना किया। इस दौरान आने वाली अपनी चुनौतियों को ये वांडरर कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उस पर इनको मिलने वाले मत के आधार पर इनमें से एक को ट्रु वांडरर 2018 का विजेता चुना जाएगा।

विजेता को ग्रांड पुरस्कार के तौर दक्षिण अफ्रीका की नि:शुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। इसके उप विजेताओं को भूटान और केरल की यात्रा का मौका मिलेगा। इस 25 में दिल्ली में विश्व शर्मा, अंकुर बाज, रुपेश भादुला, सोहैल अहमद, हिमांशु बंसल, शेखर लकरा, नरेन्द्र कुमार चांद, राजन वत्स, सुरज प्रकाश कामकेरी और अमित शर्मा शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »