20 Apr 2024, 02:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 130 रुपए टूटा, चांदी 50 रुपए उतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 4:54PM | Updated Date: May 3 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए उतरकर 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 50 रुपए फिसलकर 40200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी का रूख रहा। सोना हाजिर 5.92 फीसदी बढ़कर 1311.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 6.6 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1312.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी सुधार दिखा और यह 0.10 प्रतिशत चढ़कर 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में उठाव कमजोर रहने से कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया। सोना स्टैंडर्ड 130 रुपए उतरकर 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी की ही गिरावट लेकर 31850 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी भी 100 रुपए गिरकर 24700 रुपए प्रति आठ ग्राम बोली गई। 
चांदी भी दबाव में दिखी। लिवाली कमजोर होने से चांदी 50 रुपए टूटकर 40200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। इस दौरान चांदी वायदा 38915 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। इस गिरावट से सिक्का लिवाली और बिकवाली भी एक एक हजार रुपए प्रति सैकड़ा उतर गया। 
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,000
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,850
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,915
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »