26 Apr 2024, 03:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीएसटी संग्रह में वृद्धि, आर्थिक गतिविधियों में तेजी का सबूत : जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 2:43PM | Updated Date: May 2 2018 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में जीएसटी राजस्व संग्रह के एक लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार करने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियों की पुष्टि होती है। जेटली ने जीएसटी राजस्व संग्रह के आंकड़े जारी किये जाने के बाद यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि कर संग्रह में बढोतरी से आर्थिक दायरे बढ़ाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को बुलंदियों पर ले जाएगा। उन्होंने सभी करदाताओं, जीएसटी परिषद के सदस्यों और केन्द्र एवं राज्य के कर अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुये कहा कि आर्थिक माहौल में सुधार होने के साथ ही ई वे बिल लागू किये जाने और जीएसटी अनुपालन में बढ़ोतरी होने से अब जीएसटी राजस्व संग्रह में आगे भी बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »