29 Mar 2024, 13:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वन मेगा इवेंट शो 23 मई से राजधानी में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 5:05PM | Updated Date: Apr 30 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 23 से 25 मई तक तीन दिवसीय वन मेगा इवेंट के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दुनिया के 40 देशों की कंपनियां भाग लेने वाली है। इसके आयोजक इंडिया ट्रेड प्रमोशन आॅर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) और एक्जीबिशंस इंडिया ग्रुप ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रगति मैदान में 23 से 25 मई तक चलने वाले इस ट्रेड शो में 40 देशों की कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें स्टार्ट-अप से लेकर बहुराष्ट्रीय ब्लू-चिप कंपनियां तक शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि वन मेगा इवेंट देश का सबसे बड़ा व्यापार शो और कॉन्फ्रेंस है जहां भविष्य में शहरों की परिकल्पना पर उद्यमी, प्रदर्शक, उद्योग संगठन सरकार, स्थानीय निकाय और शहरी नियोजन विशेषज्ञ अपने राय व्यक्त करते हैं। आयोजकों के अनुसार इसमें पांच क्षेत्रों के लिए अलग अलग एक्सपो लगाये जाएंगे जिसमें बिल्डिंग्स इंडिया 2018 एक्सपो: बिल्डिंग अ सस्टेनेबल फ्यूचर, सोलर इंडिया 2018 एक्सपो: सोलर एनर्जी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर, ट्रांसपोर्ट इंडिया 2018 एक्सपो, स्मार्टर ट्रांसपोर्ट फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर, स्मार्ट सिटीज इंडिया 2018 एक्सपो: स्मार्टर सॉल्यूशंस फॉर अ बेटर टुमारो, वॉटर इंडिया 2018 एक्सपो क्लीन वाटर फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »