20 Apr 2024, 06:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्लियरटैक्स ने शुरू की 'योर स्टार्टअप' सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 5:02PM | Updated Date: Apr 30 2018 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी क्लियरटैक्स ने स्टार्टअप के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए 'योर स्टार्टअप' सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि स्टार्टअप को शुरुआती महीनों के दौरान नियम और अनिवार्य व्यावसायिक अनुपालन के अलावा कई और सेवाएं दीं जाएगी जिसमें जीएसटी पंजीकरण और फाइलिंग, नियामक और अन्य अनुपालन सेवाओं के साथ लेखांकन। यह सेवा व्यवसायों को शून्य बैलेंस बैंक खातों को खोलने, वेब डोमेन बनाने में मदद करेगी।

क्लियरटैक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चित गुप्ता ने कहा कि एक व्यवसाय शुरू करना कोई सरल काम नहीं हैं। चाहे वह किसी उत्पाद या सेवा का निर्माण हो, व्यापार रणनीति या कुशल कर्मचारी के चयन में बहुत समस्याएं आती हैं। इसके साथ ही कानूनी और कर अनुपालन जैसी समस्यायें भी होती है।

कभी-कभी, रेगुलेशन के दौरान, उद्यमी गलत कर बैठता है और बाद में उनके सामने समस्या आती है। क्लियरटैक्स सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो उद्यमियों को 20 दिनों से कम समय में हर तरह के व्यापार करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी की नयी सेवा एसएमई के लिए मददगार होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »