19 Apr 2024, 18:21:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 1:53PM | Updated Date: Apr 26 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कच्चे तेल में तेजी से डॉलर की मांग आने और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में आयी तेजी के दबाव में अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 42.50 पैसे की गिरावट लेकर करीब 15 महीने के निचले स्तर 66.9050 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले सत्र में यह 66.3800 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में ही रुपया 10.50 पैसे की गिरावट लेकर 66.4850 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका आज का उच्चतम स्तर भी रहा। पूरे सत्र इस पर दबाव बना रहा।

इस दौरान डॉलर की मांग आने से यह 09 फरवरी 2017 के बाद के सबसे निचले स्तर 66.9050 रुपए प्रति डॉलर तक लुढ़का और यही इसका न्यूनतम स्तर भी रहा। इस गिरावट से रुपया उबर नहीं पाया। इसीबीच शेयर बाजार में हुयी बिकवाली का असर भी भारतीय मुद्रा पर देखा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »