29 Mar 2024, 13:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 4:28PM | Updated Date: Apr 24 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव कायम रहने और स्थानीय बाजार में ग्राहकी में सुस्ती से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए टूटकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 850 रुपए का गोता लगाती हुई 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार दूसरे दिन घटे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने पर अब भी मजबूत डॉलर का दबाव है। हालाँकि, तीन दिन की गिरावट के बाद आज चीन से माँग आने से इसमें तेजी रही, लेकिन यह अब भी सोमवार के 1,321.81 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब है।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर दो डॉलर की मजबूती के साथ 1,326.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमेरिका सोना वायदा भी 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,326.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.68 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
स्थानीय बाजार में पीली धातु पर दबाव रहा। सोना स्टैंडर्ड 85 रुपए टूटकर 32,225 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 16 अप्रैल के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 32,075 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए फिसलकर 24,800 रुपए के भाव बिकी।
 
चाँदी की औद्योगिक माँग उतरने से इसमें बड़ी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 850 रुपए लुढ़ककर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा भी 825 रुपए टूटकर 39,475 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,225
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,075
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,475
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »