28 Mar 2024, 22:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बढ़ी सोने-चांदी की चमक, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 3:17PM | Updated Date: Apr 21 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के मद्देनजर खुदरा जेवराती मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 60 रुपए महंगा होकर 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 200 रुपए की छलांग लगाकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमत के बावजूद घरेलू बाजार में खुदरा खरीदारी बढ़ी है, जिससे पीली धातु को बल मिला है। हालांकि,दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में इस सप्ताहांत गिरावट देखी गयी है।

शुक्रवार को लंदन का सोना हाजिर गिरावट के साथ 1,335.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी लुढ़ककर 1,337.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने की तरह चाँदी हाजिर भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट में 17.09 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए की बढ़त में 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,900 रुपए पर अपरिवर्तित रही।

औद्योगिक मांग आने से चाँदी हाजिर भी गिरावट से उबरती हुई 200 रुपए उछलकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चाँदी वायदा भी 20 रुपए की बढ़त में 40,370 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।  सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,450
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 32,300
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,370
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,900
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »