24 Apr 2024, 19:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हर नवजात बच्ची की 11,000 रुपए की एफडी कराएगी ऑक्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 2:15PM | Updated Date: Apr 21 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हेल्थकेयर क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी आॅक्सी ने कहा कि वह देश में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची के नाम पर 11,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराएगी। इसका मकसद देश में लिंगानुपात के अंतर को कम करना और नई जन्म लेने वाली लड़की की शिक्षा और पेशेवर लक्ष्यों को पाने में मदद करना है। 
 
आॅक्सी ने एक बयान में कहा कि वह 'आॅक्सी कन्या शिशु विकास कार्यक्रम' के तहत देशभर में इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले माता-पिता को बच्ची के जन्म के वक्त 11,000 रुपये की ऋण देगी। उसने कहा, 'इसे माता-पिता के धर्म, सामाजिक स्थिति या भौगोलिक स्थिति इत्यादि के भेदभाव से परे सभी को दिया जाएगा।' इस कार्यक्रम को लड़कियों को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए तैयार किया गया है।
 
बयान के मुताबिक, 'लड़कियां 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस राशि का अपनी बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे उनकी शिक्षा या उनके पेशेवर लक्ष्यों को पाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह पैसा उनके लिए है और वह इससे अपना भविष्य संवार सकती हैं। इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं होगा।
 
3 माह की गर्भवती महिला को करना होगा रजिस्ट्रेशन
इस योजना के तहत 3 माह की गर्भवती मां को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि लड़की जन्म लेती है तो लड़की के नाम से एक 11,000 रुपए की एफडी जारी की जाएगी। कंपनी ने कहा कि इसे बच्ची के आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा। 18 वर्ष की पूरी होने पर वह बिना किसी रोक-टोक के इसका उपयोग कर सकती है। रजिस्ट्रेशन आॅक्सी हेल्थ एप पर कराया जा सकता है। 'लड़कियां 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस राशि का अपनी बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे उनकी शिक्षा या उनके पेशेवर लक्ष्यों को पाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह पैसा उनके लिए है और वह इससे अपना भविष्य संवार सकती हैं। इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं होगा।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »