28 Mar 2024, 21:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना स्थिर, चांदी 11 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 2:37PM | Updated Date: Apr 18 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर सुस्त माँग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गत दिवस के 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, औद्योगिक मांग आने से चांदी 150 रुपए चमककर 11 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 40,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.25 डॉलर की गिरावट के साथ 1,345.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की नरमी के साथ 1,348 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालाँकि, चांदी 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 16.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।

अमेरिका में आवास और औद्योगिक उत्पादन के उम्मीद से बेहतर आँकड़े आने से डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर में तेजी से दुनिया की अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इससे माँग घटने से कीमतों में गिरावट आती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »