29 Mar 2024, 19:20:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडियन मोबाइल कांग्रेस 25 से 27 अक्टूबर तक दिल्ली में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 3:16PM | Updated Date: Apr 14 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और भारतीय टेलीकॉम उद्योग पर आधारित एवं इन क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों को एक मंच प्रदान करने वाला दूसरा मोबाइल कांग्रेस इस वर्ष 25 से 27 अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि दूसरे इंडियन मोबाइल कांग्रेस का थीम 'न्यू डिजिटल होराइजन : कनेक्ट, क्रिऐट, इन्नोवेट' रखा गया है। इसका आयोजन राजधानी के एयरोसिटी में किया जायेगा जहां इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

इंडियन मोबाइल कांग्रेस में दूरसंचार उद्योग, इंटरनेट आॅफ थिंग्स, बिग डाटा, कृत्रिम इंटेलीजेंस, स्मार्ट सिटी और इनसे जुड़े उद्योगों से दो लाख से अधिक पेशेवरों के भाग लेने का अनुमान है। उन्होंने इंडियन मोबाइल कांग्रेस को एशिया में मोबाइल, इंटरनेट और प्रौद्योगिकी के लिए सबसे बड़ा आयोजन बताते हुये कहा कि दूरसंचार विभाग और सीओएआई इसे आयोजित कर रहा है। मोबाइल कांग्रेस नीति निर्माताओं, उद्योग और नियामक को भविष्य की रणनीति बनाने के लिए एक मंच पर लाने के साथ ही उद्योग को आगे की रणनीति बनाने में मददगार है। 

 
 सिन्हा ने कहा कि इसमें आसियान और बिम्सटेक के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इसमें 1,300 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे और अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। पहला इंडियन मोबाइल कांग्रेस पिछले वर्ष सितंबर में राजधानी में आयोजित किया गया था जिसमें दो हजार से ज्यादा प्रतिनिधि, 32 हजार से अधिक आगंतुक, 152 वक्ता, 100 से अधिक कंपनियों और एक सौ से अधिक स्टार्टअप ने भाग लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »