20 Apr 2024, 15:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी में गिरावट, ग्राहकों को होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 3:58PM | Updated Date: Apr 13 2018 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गत दिवस की नरमी और दिल्ली सर्राफा बाजार में ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर पड़ने से शुक्रवार को सोना 350 रुपए लुढ़ककर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 250 रुपए फिसलकर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में गुरुवार को पीली धातु में सवा फीसदी से ज्यादा की गिरावट का असर भी स्थानीय बाजार पर दिखा। हालाँकि, सीरिया को लेकर तनाव बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज सोना हाजिर 3.17 डॉलर की तेजी के साथ 1,340.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की बढ़त में 1,344 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सीरिया के मसले पर गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक हुई थी। ट्रंप ने धमकी दी है कि सीरिया द्वारा जहरीली गैस के कथित प्रयोग के बदले अमेरिका उस पर मिसाइल हमला कर सकता है। इसके बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इससे सोने में तेजी लौटी है। सोने की तरह चाँदी हाजिर भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 0.07 डॉलर चढ़कर 16.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। 

स्थानीय बाजार में लगातार पाँच दिन की तेजी के बाद सोने की चमक फीकी पड़ी है। सोना स्टैंडर्ड 350 रुपए की गिरावट के साथ 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की नरमी के साथ 24,800 रुपए के भाव बिकी।

चांदी पर भी दबाव रहा। चांदी हाजिर 250 रुपए फिसलकर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा 365 रुपए लुढ़ककर 38,645 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी की गिरावट का असर सिक्कों पर भी दिखा। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए टूटकर क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गये।

 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (रुपए में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,800

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,650

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,750

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,645

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »