20 Apr 2024, 06:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, ‘ट्रेड वॉर’ सुस्त पड़ने का असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 10:47AM | Updated Date: Apr 11 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 64.28 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव भी 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 69.64 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में सिर्फ 2 दिनों में करीब 3 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
 
जानकारों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर धीमा पड़ने से कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा अमेरिका में कच्चे तेल का स्टॉक घटने की  संभावना से इसकी कीमतों को सपोर्ट मिला हैण् मंगलवार देर शाम अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (एपीआई)  के स्टॉक के आंकड़ें जारी होंगे। 
 
बुधवार को अमेरिका में क्रूड स्टॉक के सरकारी आंकड़ें आएंगे। इससे पहले बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। पिछले हफ्ते जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में क्रूड का स्टॉक 46 लाख बैरल घटा था, जबकि बाजार का अनुमान इसके बढ़ने का था। एमसीएक्स पर कच्चे तेल का वायदा भाव 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 4173 रुपए प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
 
बेस मेटल में जोरदार तेजी
वहीं दूसरी ओर बेस मेटल में जोरदार तेजी आई है। कॉपर समेत सभी मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर कॉपर का अप्रैल वायदा भाव 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 444.10 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। निकेल का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 879 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा हैण् लेड और जिंक में भी करीब आधा-आधा फीसदी की तेजी आई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »