25 Apr 2024, 11:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की चमक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 3:31PM | Updated Date: Apr 10 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच वैवाहिक मौसम के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं की मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 50 रुपए की तेजी के साथ 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिकी ग्राहकी में सुधार से चाँदी भी 150 रुपए चमककर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.30 डॉलर की बढ़त में 1,335.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.50 डॉलर की गिरावट में 1,339.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.03 डॉलर की तेजी रही और यह 16.48 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। कारोबारियों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर पीली धातु दबाव में है ,जिससे इसकी बढ़त सीमित रही है। आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। चाँदी हाजिर भी 150 रुपए की तेजी में 39,400 रुपए और चाँदी वायदा 115 रुपए की बढ़त के साथ 38,445 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,550 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,400 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,400 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,445 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »