29 Mar 2024, 01:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 424 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 3:03PM | Updated Date: Apr 8 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 424 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, 30 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 424.36 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। इससे पहले 23 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 422.53 अरब डॉलर पर रहा था जो उस समय का रिकॉर्ड स्तर था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 30 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.82 अरब डॉलर बढ़कर 399.12 अरब डॉलर पर पहुँच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.61 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 28 लाख डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 21 लाख डॉलर बढ़कर क्रमश: 2.08 अरब डॉलर और 1.54 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »