24 Apr 2024, 01:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैवाहिक मांग आने से सोना चमका, इतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 3:37PM | Updated Date: Apr 7 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम की जेवराती माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए चमककर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 150 रुपए की मजबूती के साथ 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर शुक्रवार को कारोबार के अंतिम चरण में पीली धातु में आई तेजी का असर भी शनिवार को स्थानीय बाजार पर देखा गया। आरंभिक कारोबार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना गिरावट में रहा था, लेकिन अमेरिका में बाजार खुलने पर शेयर बाजारों और डॉलर में आयी तेज गिरावट से निवेशकों ने पीली धातु का रुख किया। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के कारण अमेरिका शेयर बाजारों पर दबाव है। विदेशों में शुक्रवार को सोना हाजिर 4.75 डॉलर की मजबूती के साथ 1,333.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.8 डॉलर की तेजी के साथ 1,337.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 16.37 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। स्थानीय बाजार में वैवाहिक मौसम के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं की ओर से माँग आने लगी है। इससे सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए चमककर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 31,320 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। चाँदी हाजिर भी 150 रुपए की बढ़त में 39,200 रुपए और चाँदी वायदा 15 रुपए की तेजी के साथ 38,235 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,475

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,320

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,200

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,235

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »