26 Apr 2024, 02:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना लुढ़का,चांदी भी फिसली, ग्राहकों को होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 3:47PM | Updated Date: Apr 6 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़न से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 200 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिकी ग्राहकी घटने से चाँदी 925 रुपए का तेज गोता लगाती हुई 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.15 डॉलर फिसलकर 1,324.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की गिरावट में 1,327.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.07 डॉलर की नरमी रही और यह 16.30 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने के भाव अस्थिर हैं। अमेरिका और चीन के बीच तनातनी के बढ़ने की आशंका और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है लेकिन निवेशकों ने अभी सतर्क रुख अपनाया हुआ है। घरेलू मांग सुस्त पड़ने से सोना स्टैंडर्ड तीसरे दिन लुढ़कता हुआ 200 रुपये गिरकर 31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,200  रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह गत दिवस के 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

अधिक कीमत के कारण सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयी कमी और औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 925 रुपये की गिरावट के साथ 39,050 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा हालांकि 90 रुपये की तेजी में 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,350 सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,200 चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,050 चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,220 सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000 गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »