23 Apr 2024, 14:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीसरे दिन भी रही सोने-चांदी में तेजी, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 4:15PM | Updated Date: Apr 3 2018 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में खुदरा जेवराती मांग आने से मंगलवार को सोना 150 रुपए चमककर 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 225 रुपए की तेजी में 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। दोनों कीमती धातुओं की चमक लगातार तीसरे दिन तेज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 11.70 डॉलर की मजबूती के साथ 1,336.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, जून का अमेरिकी सोना वायदा 6.1 डॉलर की गिरावट में 1,340.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।  चांदी में 0.21 डॉलर की तेजी रही और यह 16.52 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। 

 
कारोबारियों का कहना है कि इस बढ़त के पीछे वैश्विक कारकों का अधिक योगदान है। अमेरिका -चीन के बीच तनाव बढ़ने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी पीली धातु को बल मिला है। चीन में पांच अप्रैल से तीन दिन का अवकाश शुरू होने वाला है और उससे पहले वहां मांग तेज हुई है, जिससे वैश्विक स्तर पर इसके दाम बढ़े हैं। वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 150 रुपये चमककर 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,460  रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह गत दिवस के 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। 
 
चाँदी की औद्योगिक ग्राहकी भी बढ़ी है, जिससे चांदी हाजिर 225 रुपये चमककर 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा भी 270 रुपये की बढ़त में 38,795 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम (रुपए में):-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,610
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम  : 31,460
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,795
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »