18 Apr 2024, 23:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्राहकी आने से सोना-चांदी में बढ़त, इतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 2:51PM | Updated Date: Mar 24 2018 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खुदरा जेवराती ग्राहकी आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपये उछलकर 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 50 रुपए की बढ़त के साथ 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी पीली धातु को बल मिला है। अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी से सप्ताहांत पर विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातु भारी बढ़त के साथ बंद हुए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 8.55 डॉलर के उछाल के साथ शुक्रवार को 1,347.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 19.9 डॉलर प्रति औंस की भारी बढ़त में 1,347.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की तेजी में 16.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जेवराती मांग आने से सोना लगातार तीसरे दिन तेजी में रहा। सोना स्टैंडर्ड 85 रुपये की तेजी में दो माह के उच्चतम स्तर 31,835 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,685 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर 50 रुपये की तेजी में 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 95 रुपए की बढ़त में  38,875 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »