29 Mar 2024, 20:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीनी उत्पादन में यह राज्य अव्वल, इतना हुआ उत्पादन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 4:21PM | Updated Date: Mar 19 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में चालू सीजन में 15 मार्च तक 258.06 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जो पिछले सीजन में इसी अवधि तक के 175.50 लाख टन चीनी उत्पादन की तुलना में 82.56 लाख टन अधिक है। चालू सीजन में देश में 523 मिलों का परिचालन हो रहा था जिनमें से 106 मिलें अपना परिचालन बंद कर चुकी हैं। इनमें सबसे अधिक 48 कर्नाटक में है जबकि 31 महाराष्ट्र में, नौ तमिलनाडु में, सात आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में और पांच उत्तर प्रदेश है जबकि छह अन्य राज्यों में है। भारतीय चीनी मिल एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च तक महाराष्ट्र में 93.83 लाख टन , उत्तर प्रदेश में 84.39लाख टन और कर्नाटक में 35.10 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। अन्य राज्यों में 44.74 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जिनमें गुजरात, बिहार, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »