24 Apr 2024, 20:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार इतने करोड़ डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 5:26PM | Updated Date: Mar 16 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 09 मार्च को समाप्त सप्ताह में 72.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 421.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले 02 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.76 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 09 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 68.91 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 396.33 अरब डॉलर पर रही। स्वर्ण भंडार भी 2.65 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 21.55 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 77 लाख डॉलर बढ़कर 2.07 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 56 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.53 अरब डॉलर पर रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »