16 Apr 2024, 18:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर जेवराती मांग से सोने-चांदी में गिरावट, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 4:18PM | Updated Date: Mar 15 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग कमजोर रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 160 रुपए की नरमी के साथ 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही। विदेशों में मजबूत डॉलर के दबाव में सोना हाजिर 1.90 डॉलर लुढ़ककर 1,322.95 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,323.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में शुरुआती गिरावट के बाद डॉलर आज मजबूत हुआ। इससे पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महँगा हो जाता है। इससे माँग घटती है और सोने के भाव में नरमी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर फिसल कर 16.49 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं द्वारा उठान कमजोर रहा। इससे सोना स्टैंडर्ड 65 रुपए टूटकर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,800 रुपए पर टिकी रही। सोने के साथ चांदी की ग्राहकी भी कमजोर रही। इससे चांदी हाजिर 160 रुपए लुढ़ककर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 240 रुपए की गिरावट के साथ 38,790 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »