16 Apr 2024, 16:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 16.78 करोड़ डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 5:59PM | Updated Date: Mar 9 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर  420.76 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 23 फरवरी को समाप्त हुये सप्ताह में यह  1.13 अरब डॉलर घटकर 420.69 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 02 मार्च को समाप्त हुये सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 17.72 करोड़ डॉलर की बढोतरी हुई और यह 395.64 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 81 लाख डॉलर बढ़कर 21.52 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.01 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.06 अरब डॉलर पर तथा विशेष आहरण अधिकार 74 लाख डॉलर डॉलर घटकर 1.52 अरब डॉलर पर रह गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »