28 Mar 2024, 22:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी, जानिये कितने का होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 2:21PM | Updated Date: Mar 9 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शुक्रावर को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपए की गिरावट में 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी तेजी से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.55 डॉलर की गिरावट में 1,318.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।  स्थानीय बाजार में मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गए। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की गिरावट में 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी  इतनी ही गिरावट में 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग में आयी कमी से चांदी भी फीकी पड़ी है। चांदी हाजिर 125 रुपए फिसलकर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 80 रुपए सस्ती होकर 38,690 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे। वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »