24 Apr 2024, 02:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन विमान सेवा कंपनियों पर लगाया करोड़ा का जुर्माना, साठगांठ से करते थे धांधली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 10:22PM | Updated Date: Mar 7 2018 10:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने आपस में साठगांठ कर ईंधन सरचार्ज बढ़ाने के मामले में तीन विमान सेवा कंपनियों जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और इंडिगो पर 54 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। जेट एयरवेज पर 39.81 करोड़ रुपए, इंडिगो पर 9.45 करोड़ रुपए और स्पाइसजेट पर 5.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आयोग ने बुधवार को बताया कि एक्सप्रेस इंडस्ट्री काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा वर्ष 2013 में दायर शिकायत के मामले में बुधवार को अंतिम आदेश जारी किया गया है। इसमें तीनों विमान सेवा कंपनियों को साठगांठ कर ईंधन सरचार्ज बढ़ाने का दोषी पाया गया है। इन कंपनियों ने प्रतिस्पर्द्धा कानून की धारा तीन का उल्लंघन किया है। मालढुलाई किराये में 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा सरचार्ज का होता है और इसके बढ़ने से मालढुलाई की लागत बढ़ जाती है। तीनों कंपनियों पर आर्थिक दंड के साथ उन्हें भविष्य में इस तरह के काम न करने की हिदायत भी दी गई है। शिकायतकर्ता ने इन तीनों के अलावा एयर इंडिया और गोएयर के खिलाफ भी शिकायत की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »