20 Apr 2024, 03:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपने बूते अरबपति क्लब में दाखिल हुईं इतनी महिलाएं, जानिये कौन-कौन है शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:46PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। आमतौर पर फोर्ब्स सूची में शामिल अरबपति महिलाएं विरासत में मिली संपत्ति के दम पर अपनी जगह बनाती हैं लेकिन इस साल की सूची की 256 महिलाओं में 72 महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने दमखम पर अरबपति क्लब में दखिल हुई हैं। दुनिया भर की 256 अरबपति महिलाओं की कुल संपत्ति इस साल 20 फीसदी बढ़कर 10 खरब डॉलर के पार पहुंच गई है। दस सबसे अमीर महिलाओं में आठ महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी पूरी संपत्ति विरासत में मिली हैं जबकि दो महिलाओं से अपने दम पर विरासत में मिली संपत्ति में काफी बढ़ोतरी की है। आस्ट्रेलिया की जिना राइनहार्ट और अमेरिका के एबिगेल जॉनसन परिवार का ही कारोबार चलाती हैं लेकिन उन्होंने इसमें काफी विस्तार किया है।

सबसे अमीर महिला का ताज वालमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की बेटी एलिस वाल्टन के नाम  है। एलिस की संपत्ति इस साल 33.8 अरब डॉलर से बढ़कर 46 अरब डॉलर हो गई है। वालमार्ट के शेयरों में उछाल के कारण वह विश्व सूची में एक पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गई हैं। एलिस ने लॉरिएल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट से यह खिताब हासिल किया है। इससे पहले बेटनकोर्ट पहले पायदान पर थीं लेकिन गत साल सितंबर में  94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बेटनकोर्ट की बेटी फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स एलिस को कड़ी टक्कर देती हुई 42.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।
 
विरासत में मिली वाहन निर्माण कंपनी बीएमडब्ल्यू के शेयरों के कारण 25 अरब डॉलर की मालकिन सुजैन क्लाटेन तीसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची में पिछले साल ऐसी 56 महिलाएं थीं, जो स्वयं अर्जित संपत्ति के कारण इसमें जगह बना पाई थीं। इस साल यह संख्या बढ़कर 72 हो गई है। अपने बूते अरबपति क्लब में शामिल होने वाली सबसे अधिक महिलाएं अमेरिका और चीन की हैं। ऐसी दो तिहाई महिलाएं इन्हीं दो देशों की हैं। सबसे अमीर महिला उद्यमी अमेरिका की डायेन ऐंड्रिक्स हैं। डायेन ने अपने दिवंगत पति केनेथ के साथ मिलकर एबीसी सप्लाई की शुरुआत की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »