20 Apr 2024, 07:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जानिये कौन है देश का सबसे धनी व्यक्ति, इस मामले में भारत बना विश्व का तीसरा देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 2:34PM | Updated Date: Mar 7 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। फोर्ब्स की धनकुबेरों की सूची में इस साल भारतीय अरबपतियों की संख्या बढ़कर 121 पर पहुंच गई है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी को इसमें जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं विश्व के कुल धनकुबेरों के वर्ग में भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश बन गया है, जहां सबसे अधिक अरबपति हैं। अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। पिछले साल फोर्ब्स की सूची में भारत के 102 अरबपति थे। इस बार इसमें 19 अन्य भारतीयों को जगह मिली है। सूची में अमेरिका के 585 अरबपति और चीन के 373 अरबपति हैं। फोर्ब्स 2018 की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी की बादशाहत बरकरार है। मुकेश अंबानी की संपत्ति वर्ष 2017 के मुकाबले 16.9 अरब डॉलर बढ़कर वर्ष 2018 में 40.1 अरब डॉलर हो गई।

मुकेश अंबानी ने विश्व के 2,208 धनकुबेरों  की सूची में इस साल जोरदार छलांग लगाकर 13 पायदान उपर आ गये हैं।वर्ष 2017 में वह 23Þ.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 33 वें स्थान पर थे और अब वह 19 वें नंबर पर आ गए हैं।  फोर्ब्स की सूची में अमीर भारतीयों में स्टील सम्राट लक्ष्मी मित्तल अपने दूसरे स्थान से फिसल गए हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी ने उन्हें पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। यही नहीं प्रेमजी ने विश्व सूची में भी लंबी छलांग लगाई है। उनकी कुल संपत्ति 18.8 अरब डॉलर है और वह 2017 के 72 वें स्थान से 58 वें नंबर पर आ गए हैं।     संपत्ति के मामले में प्रेमजी के मुकाबले लक्ष्मी मित्तल बहुत अधिक पीछे नहीं हैं। उनकी संपत्ति 2018 में बढ़कर 18.5 अरब डालर हो गई । इसके बावजूद वह विश्व सूची में छह पायदान फिसलकर 56 से 62 वें नंबर पर आ गए।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »