29 Mar 2024, 13:35:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

80 फीसदी बैकं खाते, 60 फीसदी मोबाइल नं. आधार से जोड़े गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 5:13PM | Updated Date: Mar 5 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में 80 प्रतिशत बैंक खातों और 60 प्रतिशत मोबाइल कनेक्शनों को आधार से जोड़ा जा चुका है। आधार योजना का प्रबंध करने वाली एजेंसी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया यूआईडीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने इस काम के लिए 31 मार्च 2018 तक का समय रखा है।
 
उम्मीद है इस पहल से अघोषित धन-संपत्ति की बुरई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से पैन संख्या को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी मोबाइल सिम 31 मार्च तक आधार से जोड़े जाने हैं ताकि मोबाइल फोनधारकों की पहचान सुनिश्चित हो। यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 109.9 करोड़ बैंक खातों में से लगभग 87 करोड़ को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का सत्यापन हो चुका है जबकि बाकी में बैंक मामलों में दाखिल दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »