24 Apr 2024, 04:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुस्त मांग के चलते कम हुए सोने-चांदी के भाव, जानिये आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 3:34PM | Updated Date: Mar 1 2018 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही गिरावट और जेवराती मांग सुस्त पड़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर होने से चांदी भी 90 रुपए की गिरावट में 39,210 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान के बाद से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,311.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.50 डॉलर की गिरावट में 1,312.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की गिरावट में 16.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए की गिरावट के साथ 31,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने से चांदी की चमक भी लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। चांदी हाजिर 90 रुपए और चांदी वायदा 75 रुपए फिसलकर क्रमश: 39,210 रुपए और 38,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहे। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे तथा वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »