26 Apr 2024, 04:24:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

साउथ इंडिया जाने वालों के लिए अच्छी खबर, इस कंपनी ने शुरू की सात उड़ानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 2:49PM | Updated Date: Mar 1 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने सात नए घरेलू उड़ानों की घोषणा की है। इंडिगो 25 मार्च 2018 से हैदराबाद-नागपुर-हैदराबाद सेक्टर के लिए प्रतिदिन दो सीधी उड़ानों का संचालन करेगी। इसके अलावा कंपनी हैदराबाद-मंगलौर-हैदराबाद सेक्टर के लिए प्रतिदिन तीन उड़ानों का संचालन करेगी। इंडिगो के इस कदम से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। कंपनी 1 मई से चेन्नई-मेंगलुरू-चेन्नई सेक्टर में रोज की दो उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी के बयान के मुताबिक इन उड़ानों का संचालन नए एटीआर 72-600 एयरक्राफ्ट से होगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इंडिगो हर 50 स्थानों पर 1 हजार फ्लाइट रोजाना संचालित करती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »