19 Apr 2024, 09:15:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन चमका सोना, इतनी बढ़ी कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 3:54PM | Updated Date: Feb 24 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम में जेवराती मांग निकलने से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन दिल्ली सर्राफा बाजार मे सोना 100 रुपए चमककर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी की ग्राहकी कमजोर रही और यह 75 रुपए टूटकर 39,475 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में गत दिवस सोने में गिरावट रही थी। सोना हाजिर दो डॉलर लुढ़ककर 1,328.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सप्ताहांत पर कारोबार की समाप्ति पर अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 1.80 डॉलर की गिरावट में 1,332.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।  इसके बावजूद स्थानीय बाजार में जेवराती मांग रहने से सोने में बढ़त देखी गई। कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मांग अभी बने रहने की उम्मीद है। हालाँकि, विदेशी बाजारों में पीली धातु का परिदृश्य कमजोर है। स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमककर 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 31,430 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 24,800 रुपये पर स्थिर रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 75 रुपए टूटकर 39,475 रुपए और चांदी वायदा 10 रुपए की गिरावट में 38,505 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। शुक्रवार को इनमें तेजी रही थी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »