20 Apr 2024, 22:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेवराती मांग बढ़ने से सोना-चांदी की चमक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 3:38PM | Updated Date: Feb 23 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए चमककर 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 165 रुपए की बढ़त में 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। विदेशों में सोना टूटा है। सोना हाजिर 2.25 डॉलर फिसलकर 1,328.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.80 डॉलर की गिरावट में 1,330.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका में मार्च में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इससे सोने पर दबाव है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की मजबूती का क्रम आने वाले कुछ दिन तक जारी रहेगा। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर लुढ़ककर 16.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। स्थानीय बाजार में जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 130 रुपए की मजबूती के साथ 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,330 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। सोने का अनुसरण करते हुए चांदी भी मजबूत हुई। चांदी हाजिर 165 रुपए और चांदी वायदा 175 रुपए चमककर क्रमश: 39,550 रुपए और 38,515 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहे। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे तथा वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »