29 Mar 2024, 16:58:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PNB को झटका देंगे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 3:29PM | Updated Date: Feb 22 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद पीएबी को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। यह झटका टीमइ इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लगने वाला है। दरअसल सूत्रों से खबर है कि पंजाब नेशनल बैंक के ब्रैंड एम्बेसडर विराट कोहली पीएनबी के साथ अपना करार खत्म कर सकते हैं। स्पॉट बॉय नामक वेबसाइट ने यह खुलासा किया है कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पीएनबी के साथ अपना ब्रैंड एंबेसडर समझौता तोड़ने को लेकर गंभीरता से सोच कर रहे हैं।
 
खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दूसरे सेलीब्रिटी की तरह अब विराट भी अपनी इमेज को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। बता दें कि बीते साल भी विराट कोहली ने दो बड़ी कंपनियों के साथ अपना करार खत्म कर दिया था क्योंकि वे ब्रांड उनकी छवि के साथ मेल नहीं खा रहे थे। जिसके बाद अब यह नया मामला मीडिया की गलियारों में है। 
 
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2016 में विराट कोहली को ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। उस समय विज्ञापन की टैग लाइन ‘मेरा अपना बैंक’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। गौरतलब है कि अभी तक विराट कोहली ने पीएनबी से करार तोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब देखना होगा कि इतने बड़े घोटाले के पर्याय बने पीएनबी बैंक के साथ विराट अगला कदम क्या उठाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »