24 Apr 2024, 16:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेवराती मांग कमजोर होने का सोने पर दिखा असर, चांदी की चमक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:38PM | Updated Date: Feb 22 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली बाजार सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपए टूटकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक में हल्के सुधार से चांदी 85 रुपए चमककर 39,385 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 4.60 डॉलर कमजोर पड़कर 1,321.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.6 डॉलर की गिरावट में 1,323.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों में अमेरिकी बांड के ब्याज दर में आई तेजी से पीली धातु दबाव में है। 

डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी पीली धातु की मांग कमजोर हुई है। वैश्विक दबाव और स्थानीय मांग में सुस्ती से लगातार तीसरे दिन पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 13 फरवरी के बाद के निचले स्तर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 85 रुपए उछलकर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भविष्य में चांदी की मांग बढ़ने की संभावना से चांदी वायदा 200 रुपए की तेजी में 38,340 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »