29 Mar 2024, 21:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली बार दुनिया के टॉप 5 में शामिल हुआ भारत का रक्षा बजट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 11:14AM | Updated Date: Feb 16 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत का रक्षा बजट पहली बार दुनिया के शीर्ष पांच बजट में शामिल हो गया है। लंदन स्थित एक वैश्विक विचार समूह ने अपनी एक नई रिपोर्ट में यह कहा है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फोर स्ट्रेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) की मिलिट्री बैलेंस 2018 रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2017 में 52.5 अरब डॉलर के खर्च के साथ रक्षा बजट के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवे स्थान पर पहुंच गया। वर्ष 2016 में 51.1 अरब डॉलर का रक्षा बजट था। आईआईएसएस के दक्षिण एशिया के सीनियर फैलो राहुल रॉय चौधरी ने कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच सैन्य संतुलन में महत्वपूर्ण बदलाव को दिखाता है।
 
वैश्विक संदर्भ में भारत, ब्रिटेन की तुलना में अपने क्षेत्रीय संसाधनों को विकसित करने के लिए ज्यादा आवंटन कर रहा है।  भारत अपनी सैन्य क्षमता का आधुनिकीकरण कर रहा है। वहीं अमेरिका के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बजट के साथ चीन भारत के रक्षा बजट से तीन गुणा 150.5 अरब डॉलर का खर्च कर रहा है। चीन का वास्तविक रक्षा बजट 2016-17 में तकरीबन 25 प्रतिशत बढ़ा जबकि भारत का यह महज 2.4 प्रतिशत बढ़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »