23 Apr 2024, 23:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी : रेलवे ने की घोषणा - होली पर यहां चलेगी विशेष ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 11:01AM | Updated Date: Feb 16 2018 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। होली पर ट्रेनों की अतिरिक्त मांग के चलते भारतीय रेलवे विशेष ट्रेन चला रहा है। रेलवे ने घोषणा की है कि वह चार मार्गों पर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। जिसमें एक जन साधारण साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। 13 जनवरी को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विशेष ट्रेनों का लक्ष्य है कि होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ होने पर लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके।
 
उत्तरी रेलवे के मुताबिक होली स्पेशल जन साधारन ट्रेन एक साप्ताहिक ट्रेन है। मुंबई और गोरखपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन की सुविधा 17 फरवरी से 10 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। इस गाड़ी का नंबर 02597/02598 है। यह ट्रेन गोरखपुर से हर शनिवार रात 8.25 बजे चलेगी और अगले दिन 12.15 बजे मुंबई पहुंचेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »