23 Apr 2024, 15:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

10 रुपए के सिक्के को लेकर RBI का बड़ा फैसला, बताया वैध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 2:04PM | Updated Date: Feb 10 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि 10 रुपए के सभी सिक्के वैध हैं। जिस सिक्के पर रुपए का चिन्ह है और जिस पर नहीं है, इस तरह के दोनों सिक्के वैध हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदार ग्राहकों से 10 रुपए के सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों में असंमज की स्थिति बनी हुई है।
 
असली-नकली में उलझे लोग
लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है कि 10 रुपए का सिक्का ले या नहीं लें। दोनों तरह के सिक्कों में से असली कौन सा है और नकली कौनसा है, इसे लेकर सवाल बना हुआ है। 
 
चिन्ह के बिना मौजूद सिक्के वैध 
आरबीआई ने सिक्के की वैधता को लेकर फैली अफवाह का खंडन किया है। दोनों ही तरह के सिक्के, एक 10 रुपए के चिन्ह और दूसरे 10 रुपए के चिन्ह के बिना मौजूद सिक्के वैध हैं।
 
आरबीआई ने जारी किया टोल फ्री नंबर  
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संदर्भ में एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। कॉल करने के बाद एक बैक कॉल आती है। सिक्के के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। टोल फ्री नंबर 14440 पर मिस्ड कॉल देकर जानकारी पा सकते हैं। आरबीआई ने वेबसाइट पर भी जानकारी अपडेट कर दी है। देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं दर्शाते हुए समय समय पर इसके लक्षण और डिजाइन बदले गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »