29 Mar 2024, 03:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डीलरों का कमीशन बढ़ाने पर सरकार कर रही है विचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 7:40PM | Updated Date: Feb 9 2018 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदारों का कमीशन बढ़ाने पर विचार कर रही है, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों कें मंत्री राम विलास पासवान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डीलरों का मार्जिन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, इस संबंध में अंतिम निर्णय अप्रैल तक लिया सकता है। वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बिक्री की जाने वाली वस्तुओं पर डीलरों को प्रति किलोग्राम 87 पैसा का कमीशन मिलता है। पासवान ने कहा कि राशन कार्डों को आधार क्रमांक से जोड़े जाने के कारण दो करोड़ 75 लाख फर्जी राशन कार्डों की पहचान की गई है और इनके स्थान पर नये लोगों को राशन कार्ड का लाभ दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »