29 Mar 2024, 17:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्या आपको भी आइसक्रीम पसंद है, तो जरूर पढ़ें ये बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 4:14PM | Updated Date: Feb 9 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आइसक्रीम लवर्स को इस गर्मी झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी फेवरेट आइसक्रीम खाने के लिए उन्हें ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस व्यापार से जुड़ी बड़ी कंपनियां इस गर्मी आइसक्रीम के दाम पांच प्रतिशत तक बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं। कीमत में वृद्धि की वजह ड्राइ फ्रूट्स, फ्यूल आदि के दाम समेत अन्य लागत बढ़ना बताई जा रही है।

कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी
क्रीमबेल के सीईओ ने कहा, 'पिछले छह महीनों में डीजल की कीमतें 23 प्रतिशत, वेतन-मजदूरी 10 प्रतिशत और पैकेजिंग मटीरियल की कीमत 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। इससे आइसक्रीम की कीमतें बढ़नी तय है।' उन्होंने कहा, ' 2018 में कीमत वृद्धि को 5 प्रतिशत तक रोकने की कोशिश हो रही है। यह वृद्धि आनेवाली गर्मियों में की जाएगी।' कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। लेकिन अब लागत की बढ़ती कीमत से निपटने के लिए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया। इस साल इसकी कीमतें पांच प्रतिशत बढ़ाई जाएंगी। यानी जो आइसक्रीम 20 रुपए में मिलती थी वो अब 25 रुपए में मिलेगी। चूंकि इतनी वृद्धि थोड़ी ज्यादा हो जाएगी, इसलिए हमने इसे हर बार टालने की कोशिश की और सालों से यही कर रहे हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »