20 Apr 2024, 16:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

300 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 2:17PM | Updated Date: Feb 5 2018 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बावजूद घरेलू जेवराती मांग बनी रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए चमककर 31,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 300 रुपए लुढ़ककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट का रुख रहा। लंदन का सोना हाजिर 1.30 डॉलर गिरकर 1,334.20 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर की गिरावट के साथ 1,335 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर सोना सस्ता हुआ है लेकिन स्थानीय बाजार में जेवराती मांग बनी हुई है, जिससे इसकी चमक बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर की गिरावट में 16.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »