17 Apr 2024, 01:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:24AM | Updated Date: Jan 29 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 10 पैसे मजबूत होकर 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गया। गत दिवस यह 10 पैसे टूटकर 71.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपए में आज आरंभ से ही तेजी रही। यह छह पैसे मजबूत होकर 71.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर 71.41 रुपये प्रति डॉलर तथा 71.27 रुपये प्रति डॉलर के सीमित दायरे में रहने के बाद अंतत: 71.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »