28 Mar 2024, 18:58:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन बढ़ी सोने-चांदी की चमक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:24PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशें में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन इनमें तेजी देखी गयी। सोना 80 रुपये चमककर 41,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 154 रुपये की बढ़त में 47,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.75 डॉलर की गिरावट में 1,559.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा सात डॉलर लुढ़ककर 1,558.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
चाँदी भी 0.05 डॉलर टूटकर 17.79 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में फैले नोवेल कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक महामारी घोषित न करने से एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी लौट आयी। निवेशकों ने पूँजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखाया। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ और इसकी कीमतों में नरमी देखी गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »