28 Mar 2024, 18:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई से चेंगडू के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:29AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो 15 मार्च को मुंबई से चीन के चेंगडू के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने पिछले साल सितंबर में चीन के लिए उड़ान शुरू की थी। दिल्ली और कोलकाता के बाद मुंबई देश का तीसरा महानगर है जहाँ से वह पड़ोसी देश के लिए उड़ान उपलब्ध करायेगी। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि वह दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के जरिये चीन के यात्रियों को देश के 60 गंतव्यों से जोड़ना चाहती है जो एयरलाइन के नेटवर्क में शामिल हैं। बोल्टर ने बताया कि चीन में फैले नोवेल कोरोना वायरस से अब तक उसकी उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »