29 Mar 2024, 18:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द फुल करवा लें गाड़ी - इतना सस्ता हो चुका है पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 11:44AM | Updated Date: Jan 16 2020 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। इस समय जल्दी से गाड़ी की टंकी फुल करवाने में फायदा है क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आ चुकी है। तेल कंपनियों ने आज यानी गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर दी है। आज तेल कल से सस्ता मिल रहा है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे कम हुई है।
 
चेन्नई में इसमें 9 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है, जिसके बाद इन महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.55, 78.14, 81.14 और 78.56 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल 14 पैसे कम हुआ है, मुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे हुआ। इसके बाद डीजल की कीमत क्रमश: 68.92, 71.29, 72.27 और 72.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »