17 Apr 2024, 01:58:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC की शानदार पॉलिसी, 1302 रुपए जमा कर पाएं 63 लाख...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 9:36AM | Updated Date: Jan 16 2020 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय जीवन बीमा कंपनी सबसे लोकप्रिय और विश्वासनीय कंपनी है। एलआईसी बीमा तरह-तरह की पॉलिसी देती है। LIC की अलग-अलग पॉलिसी में आप कम पैसे लगाकर ज्यादा से ज्यादा बचत कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप कम पैसे लगाकर एकमुश्त ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।

LIC की जिस स्कीम की हम बात कर रहे हैं उसका नाम जीवन उमंग है। खास बात यह है कि इस योजना में तीन महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक के लोग पैसे लगा सकते हैं। इस पॉलिसी में 100 सालों तक बीमा कवर मिलता है। पॉलिसी होल्डर के निधन के बार उसके परिजनों को इसमें सारी राशि दी जाती है।

पॉलिसी में 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल तक के विकल्प होते हैं। इसमें से आप कोई सा भी विकल्प चुन सकते हैं। इसमें आपको आजीवन बीमा कवर आठ फीसदी रिटर्न मिलता है। इस योजना में आप 1302 रुपए जमा करते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम 15,298 रुपए होगा।

पॉलिसी में 30 सालों की अवधि के लिए तकरीबन आपको 4 लाख 58,940 रुपए जमा करने होंगे। इसके एक साल बाद आपको इसका रिटर्न चालीस हजार रुपए मिलेगा। वहीं अगर आप 100 साल पूरे होने का हिसाब करें तो इस पॉलिसी में आपकी कुल 40 लाख रुपये की धन राशि जमा होगी। इसके साथ आपको 28 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »